बिहार के लिए सन्देश: ‘बैक टू द बेसिक्स’ (बिहार विधानसभा चुनाव पार्ट वन )
‘बैक टू द बेसिक्स’ बिहार के लिए सन्देश क्रिकेट में जब कोई भी बल्लेबाज आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहा होता है, तो उसे एक ही सन्देश दिया जाता है, और वह सन्देश है: ‘Back To The Basics’ । इसका मतलब यह है क्रिकेट के एबीसीडी की ओर लौटना और एक नयी शुरुआत करते हुए अपने खोए हुए फॉर्म को हासिल करना। यह ‘बैक टू द बेसिक्स’ क्रिकेट ही नहीं, हर संकट का समाधान है। आइए, अब हम उस मूल मसले पर लौटते हैं जिसका समाधान ‘बैक टू द बेसिक्स’ में अन्तर्निहित है। हमारी आज की चर्चा का सन्दर्भ है बिहार विधानसभा-चुनाव,2020। लालू-नीतीश-रामविलास के दुष्चक्र में फँसा बिहार: आज बिहार संकट में है और यह संकट है ‘विकास का संकट’, जिसके मूल में है राजनीति और उस राजनीति के प्रति बिहार के मतदाताओं का रवैया। बिहार पिछले तीन दशकों से सामाजिक न्याय की राजनीति के दुष्चक्र में फँसा हुआ है, और इस दुष्चक्र को निर्मित किया है लालू-नीतीश-रामविलास की तिकड़ी ने। इस तिकड़ी से बिहार को जो कुछ मिलना था, वह बिहार को मिल चुका है, और अब यह तिकड़ी बिहार के लिए बोझ बन चुकी है। अब ये ऐसे ‘बासी माल’ में तब्दील हो चुके हैं जिसकी कोई उपयोगिता भी न...